अरविंद कुमार सांगवान
नित्य संदेश, रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना की नव गठित बोर्ड की बैठक शनिवार को समिति हाल में आहुत की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। अधिकारियों की मनमानी पर डायरेक्टरों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रकट किया और चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
बता दें कि दो माह पूर्व
सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में नई बोर्ड का गठन किया गया। जिसमें अंजे सांगवान
को समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 11 डायरेक्टर भी निर्विरोध चुने गए थे। नवगठित
बोर्ड की प्रथम बैठक अध्यक्ष अंजे की अध्यक्षता की गई, जिसमें किसानों के बकाया गन्ना
भुगतान, किसानों को चीनी मिलों से निशुल्क प्रेस मैड मैली दिलाने, ह्यूम पाइप और ट्राई
कोडरमा अनुदान पर उपलब्ध कराने और जो पांच खाद गोदाम वर्षों से बंद पड़े हैं, उन्हें
संचालित करने, गांव-गांव जाकर किसानों को गन्ने की नई प्रजातियों के बारे में प्रेरित
करने के लिए गोष्ठी करने आदि मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया। गन्ना डायरेक्टर
संजीव सलारपुर और आनंद खंडोली ने कहा कि यदि कोई किसान किसी कारण वश एक पर्ची को चार
बार जारी होने के बाद उस पर्ची पर मिल में गन्ना आपूर्ति नहीं कर पता है तो उक्त किसान
का गन्ना अधिकारी बॉन्ड बंद कर देते हैं। यह एक समस्या पूरे जिले में विकराल रूप लेती
जा रही है। कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों से मिलकर समाधान की मांग कर चुके हैं,
लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। बैठक में किसानों का बकाया गन्ना भुगतान गन्ना
नीति के तहत 14 दिन के अंदर और अंशदान का भुगतान तत्काल करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति
से पारित किया गया।
पूर्व विधायक भी रहें बैठक
में
बैठक का संचालन नवीन सांगवान
ने किया। बैठक में पूर्व विधायक सिवाल खास जितेंद्र सिंह, सभापति पीतम सिंह, संजीव
कुमार, टोनी, रामवीर सिंह नेक, आनंद शर्मा, मुनेश बाफर, पदम सिंह, प्रवीण कुमार, उरेंद्र
प्रधान, पराग डेरी के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र प्रमुख, विजेंद्र प्रमुख, किनोनी चीनी
मिल के गन्ना महा प्रबंधक जयवीर सिंह, उप महाप्रबंधक महकार सिंह आदि ने बैठक में प्रतिभाग
किया।
दो मनोनीत डायरेक्टर बनाने
पर सहमति
बैठक में दो मनोनीत डायरेक्टर
बनने पर भी विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से पूर्व प्रधान
विनोद टीमकीया, बाडम गांव के किसान विनोद त्यागी का नाम का प्रस्ताव सर्व सम्मति से
पास कर उनका मनोनयन के लिए लखनऊ भेजने पर सहमति बन गई।

No comments:
Post a Comment