अरविंद कुमार सांगवान
नित्य संदेश, रोहटा। शनिवार की सुबह गंग नहर की राइट टिकरी माइनर में एक भयानक हादसा होने से बाल-बाल बच गया। एक किसान अपने ट्रैक्टर को लेकर खेत पर जा रहा था, लेकिन ट्रैक्टर आसंतुलित होकर टिकरी एस्केप में जा गिरा, हालांकि मौके पर गिरते हुए किसानों को देखकर कुछ राहगीरों ने आनन-फानन में किसान को बचा लिया, लेकिन ट्रैक्टर डूब गया। बाद में जेसीबी लाकर ट्रैक्टर को भी बाहर निकल गया।
बताया गया कि गांव सिसौला
खुर्द निवासी गुड्डू पुत्र रामबख्श शनिवार
की सुबह टिकरी एस्केप छोटी गंग नहर के किनारे खेत पर जा रहा था। जब वह भोला झाल से
आगे पहुंचा तो उसका ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर गंग नहर में समा गया। गनीमत यह रही
कि ऐन वक्त पर कुछ राहगीरों ने उसे डूबते हुए देख लिया। बाद में कड़ी मशक्कत करके गुड्डू
को किसी तरह से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि ट्रैक्टर गंग नहर में
डूब गया। देर शाम कड़ी मशक्कत करके ट्रैक्टर को भी बाहर निकाल गया। घायल किसान को उपचार
के लिए मेरठ भर्ती कराया गया है, जबकि बताया गया कि किसान शराब के नशे में था इसलिए
ट्रैक्टर सहित नहर में गिरा।

No comments:
Post a Comment