अजय चौधरी
नित्य संदेश, हल्द्वानी।
एमआईईटी कुमाऊँ में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के अंतर्गत फिजियोथैरेपी विभाग द्वारा ओपीडी
का उद्घाटन किया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन
पुनीत अग्रवाल, प्रबंध निदेशक डॉ. बीएस बिष्ट, निदेशक डॉ. तरूण सक्सेना एवं लामाचौड़
खास के ग्राम प्रधान जसवंत सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पैरामेडिकल
और नर्सिंग विभाग द्वारा सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने विभिन्न
सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर चेयरमैन विष्णु शरण ने विद्यार्थियों को
जीवन में व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक
स्वास्थ्य बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान नर्सिंग विभाग की मैगजीन का विमोचन भी किया
गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. बीएस बिष्ट ने विद्यार्थियों से समर्पण की भावना
से कार्य करने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान जसवंत सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए
कहा कि इस ओपीडी के माध्यम से ग्रामवासियों को चिकित्सा सुविधा के लिए दूर नहीं जाना
पड़ेगा।
इस अवसर पर नर्सिंग विभाग
की प्राचार्या प्रो. उषा पौल, पैरामेडिकल विभाग की डॉ. शैफाली कपूर, डॉ. लतिका संबल,
आरजू उमर, एसीआईसी देव भूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल रावत, राहुल, कौशलेन्द्र रावत,
विशाल पांडे, नेहा रौतेला, राखी चौहान, प्रियांशी सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ
उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment