नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श.मं.पा. राजकीय
स्नात को. महिला महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग
आफिसर कर्नल होपेन्दर ठाकुर तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के संरक्षण
तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार के संयोजन में महाविद्यालय साइबर स्वास्थ्य
क्लब के सह संयोजन में साइबर सुरक्षा पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘साइबर सुरक्षा जागरुकता’ रखा गया। प्रतियोगिता में
15 एनसीसी कैडेट ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान कैडेट महक जायसवाल, द्वितीय
स्थान कैडेट पूर्णिमा और तृतीय स्थान लांस कॉरपोरल आरुषि सिंह ने प्राप्त किया। प्राचार्य
प्रो. अंजू सिंह ने कैडेट्स द्वारा निर्मित पोस्टर का अवलोकन किया और कैडेट को संबोधित
करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा आज के समय की बड़ी चुनौती है। इसके लिए जागरूकता अभियान
चलाना बहुत ज़रूरी है। एनसीसी कैडेट्स को इसमें जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।
इसके पश्चात कैडेट्स द्वारा साइबर सुरक्षा पर एक जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली महाविद्यालय परिसर
से निकलकर माधवपुरम सेक्टर दो से होती हुई वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
रैली का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार ने किया। कैडेट्स ने रैली के
दौरान ‘साइबर जागरुकता मोबाइल सुरक्षा’ ‘मोबाइल सुरक्षा जीवन रक्षा’ साइबर सुरक्षा
पर नारे लगाए। अभियान में सार्जेंट अनीशा, कॉरपोरल आरुषि सिंह सहित 20 कैडेट्स ने प्रतिभाग
किया।

No comments:
Post a Comment