नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश प्रो. हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट के सफल आयोजन हेतु बैठक आहूत की गई।
बैठक में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियो को दिव्यांगजनो हेतु बाधारहित वातावरण बनाये जाने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिव्यांगजनो के दिव्यांगता प्रमाण पत्र सुगमता से बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की मूल भावना के अनुसार सुदूरवर्ती पिछड़े इलाको के लोगो (दिव्यांगजन) जो कि सरकार द्वारा उनके अधिकार एवं सुविधाओं हेतु चलाई जा रही योजनाओं/परियोजनाओं से जागरूक नही है, के मध्य जागरूकता बढ़ाने के लिये और समाज में उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त कराने तथा पूर्ण एवं प्रभावी भागीदारी दिलाये जाने एवं उनकी शिकायतों/समस्याओं को त्वरित रूप से स्थानीय स्तर पर निस्तारित कराए जाने के उद्वदेश्य से जनपद में मोबाईल कोर्ट का आयोजन दिनांक 14 फरवरी 2025 को जिला पंचायत सभागार में किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, मुख्य कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सिद्धान्त शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment