Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 13, 2025

डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में दस मैच खेले गए


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दस मैच खेले गए। इस दौरान दो-दो ओवर के हुए मैच में दो-दो खिलाड़ियों की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। 

पहले मैच में अरनव व नक्ष ने नैतिक व हमजा को हराया। दूसरे मैच में आईस व दक्ष की जोड़ी ने उमंग व शिवांश को हराया। तीसरे मैच में अरनव व नक्ष की जोड़ी ने हमजा व कार्तिक को हराया। चौथे मैच में उवैस व अजहर की जोड़ी ने सुहार्थ व सुभान को हराया। पांचवे मैच में नैतिक व हमजा की जोड़ी ने अर्शदीप व मयंक की जोड़ी को हराया। छठे मैच में जहीम व अरशान की जोड़ी ने मोहसिन व रिहान को हराया। सातवे मैच में अर्शदीप व मयंक की जोड़ी ने कार्तिक व हमजा को हराया। आठवे मैच में हमजा व नैतिक की जोड़ी ने उमंगा व शिवांश को हराया। नौवे मैच में सुहार्थ व सुभान की जोड़ी ने आईस व दक्ष को हराया। दसवे मैच में अजहर व उवैस की जोड़ी ने मोहसिन व रिहान को हराकर जीत प्राप्त की। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज शुक्रवार को टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here