Breaking

Your Ads Here

Friday, February 14, 2025

शिविर में डीएम ने वितरित किए आयुष्मान कार्ड

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सामान्य वर्ग के लिए केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाओं के आयुष्मान कार्ड वितरण दिगंबर जैन महा समिति उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बनाए गए। कार्ड के लाभार्थियों को जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह द्वारा वितरण किया गया।

इस योजना के लाभार्थियों में पदमचंद जैन, सितारा जैन, जनेश्वर जैन, वीरेंद्र कुमार जैन आदि लगभग 10 महिलाओं व पुरुषों को इस आयुष्मान कार्ड का वितरण जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके सरोहा, रेणु, डाक्टर अर्चिता सिंह, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल, दिगंबर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश उत्तरांचल के अध्यक्ष विनेश कुमार जैन, पारस जैन, पुनीत जैन आदि उपस्थित रहे।

आयुष्मान कार्ड शिविर दिगंबर जैन महासमिति द्वारा स्थानीय प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से लगाया गया था। इसमें लगभग डेढ़ सौ कार्ड बनवाए गए थे और सरकार द्वारा निर्धारित जिले में एक लाख के लक्ष्य को प्राप्त करने में इस शिविर की एक अति महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here