Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 22, 2025

मातृ‌भाषा हमारी पहचान और अस्मिता से जुडी है: डॉ. सुमन बालियान


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय में मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें काव्य पाठ एवं निबंध आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में दोनों प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने काव्यपाठ में अपनी मातृभाषा में नमन भी किया। काव्यपाठ में बी.एस.सी. कृषि विभाग से शाजिद प्रथम स्थान पर रहा। साथ ही शिक्षा विभाग की कलश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में नार्सिंग विभाग की काजल राजपूत प्रथम स्थान पर रही एवं कृषि विभाग से शिवम द्वितीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम में कला एवं मानवीकी विभाग डीन प्रो. डॉ. सुमन बालियान में कहा कि मातृ‌भाषा हमारी पहचान और अस्मिता से जुडी है, अपनी मातृ‌भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्नयन के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें। साथ ही शिक्षा विभाग के डीन प्रो (डॉ.) शिवपाल सिंह ने स्वराचत रचना का पाठ किया। जिसमे मातृभाषा के प्रति अगाध प्रेम को दर्शाया गया। मंच संचालन एवं कार्यक्रम को आगे बढाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ. ज्योति सिंह ने 'मातृ‌भाषा हिन्दी हमारी" नामक कविता का पाठ किया। कार्यक्रम में सभी विभाग के शिक्षकगण एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here