Breaking

Your Ads Here

Monday, February 10, 2025

गड्ढ़े के अंदर बोरे में मिला महिला का गला सड़ा शव

शाहिद खान 
नित्य संदेश, खरखौदा। थाना क्षेत्र के बिजौली-गोविंदपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार को एक गड्ढ़े में बोरे में महिला का गला सड़ा शव मिला। प्रथम दृष्टया शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजौली प्रधान के पति प्रदीप त्यागी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके खेत के पास दो फीट गहरे गड्ढे में करीब 30 साल की महिला का शव बोरे में पड़ा है। सूचना पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार महिला ने काला सफेद फूलदार सूट व सलवार पहना है। लोगों का कहना है कि शव पुराना होने के कारण दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो बोरे में महिला का शव था। पुलिस का कहना है कि हत्या करके उसकी पहचान छुपाने के लिए शव को यहां लाकर फेंका गया है। शव बोरे में बंद था। उसके ऊपर झाड़ी डाली गई थीं।

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव मोर्चरी पर भेज दिया है। इस संबंध में आसपास के जनपदों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि महिला को कैसे मारा गया। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here