नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। होनहार बेटी स्निग्धा और उसके गर्भ में पल रही बच्ची को दहेज लोभियों ने जीने नहीं दिया। पीड़िता के पिता वीके मल्होत्रा के साथ मंगलवार को आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
अंकुश चौधरी ने कहा, पीड़िता के पिता वीके मल्होत्रा द्वारा एसएसपी को 24 दिसंबर 2024 को शिकायती पत्र भी दिया था। एडीजी द्वारा पूर्व में बुलंदशहर पुलिस को जांच ट्रांसफर की गई, इसके उपरांत बुलन्दशहर पुलिस की अपराध शाखा द्वारा क्षेत्राधिकारी अपराध बुलंदशहर पूर्णिमा सिंह ने जांच में पाया डॉ अक्षय कुमार जैन द्वारा फर्जी पर्चा बनाने और शादी के दस महीने के भीतर वीके मल्होत्रा की पुत्री स्निग्धा की हत्या में पांच आरोपियों की मदद करने के लिए उपरोक्त उल्लिखित डॉक्टर के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 193 तथा 120बी के तहत आरोप पत्र 18 नवंबर 2024 को मेरठ कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है।
मुख्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 304बी, 498ए और डी.पी. अधिनियम की धारा 3/4 के तहत एक अन्य आरोप पत्र पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है। लेकिन अभी तक डॉक्टर अक्षय जैन की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने डॉ अक्षय कुमार जैन की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सचिव वैभव मलिक, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल भाटीपुरा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, कैंट विधानसभा महासचिव विनय आनंद आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment