नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ व्यापार मण्डल मंगलवार को महानगर अध्यक्ष शेंकी वर्मा की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिला। नगर निगम की लापरवाही से हुई बालक
की मृत्यु पर 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
शेंकी वर्मा ने बताया कि गत 06 फरवरी को नगर निगम की घोर लापरवाही के
कारण एक दुखद घटना घटी, जिसमें सात वर्षीय बालक हार्दिक
(आर्यन) की नाले में गिरने से मृत्यु हो गई। यह घटना नगर निगम द्वारा खुले नालों
की उचित देख-रेख
न करने के कारण हुई, जिससे नगर निगम की जिम्मेदारी और
लापरवाही स्पष्ट रूप से उजागर होती है। पूर्व में भी नालों में गिरने से कई घटनाएं
हो चुकी हैं। इस दुखद दुर्घटना से मृतक बालक के परिवार पर गहरा मानसिक व
आर्थिक आघात पहुँचा है। परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय है, और भविष्य में उनके जीवन-यापन के साधनों पर गंभीर प्रभाव
पड़ा है। बच्चे की माता किराए के एक कमरे पर रहती है। परिवारिक स्थिति भी बेहद
कमजोर है। स्वयं ही अपना घर चलाती है। मांग की गई कि मृतक बालक के परिवार को न्याय दिलाने हेतु 25 लाख रुपये का मुआवजा शीघ्र प्रदान किया जाए। साथ ही, नगर निगम को निर्देशित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं
को रोकने के लिए खुले नालों को ढकने और समुचित व्यवस्था करने हेतु आवश्यक कदम उठाए
जाएं। इस मौके पर
अजय गेहरा, शालिनी मसीह, पदमा जॉनसन, मृत्युंजय वर्मा, शमूएल मसीह, पुनीत रस्तोगी, अभिषेक आदि मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment