Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

वेंकटेश्वरा में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन



विश्वास राणा

नित्य संदेश, मेरठ। दिल्ली रुड़की बायपास स्थित वेंकटेश्वरा कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह के द्वारा किया गया, समारोह में शैक्षिणिक और गैर शैक्षिणिक कर्मचारियों को उनके द्वारा महाविद्यालय में कराये गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्म्मानित किया गया। 

सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने शुभकामनाएं दी। सम्मानित होने वालों में प्रथम स्थान विभागाध्यक्ष डॉ. किरण तोमर, द्वितीय स्थान प्राचार्य डॉ. नितिन राज वर्मा, तृतीय स्थान पर पूजा शर्मा, ललित कुमार एवं चतुर्थ स्थान पर विभागाध्यक्ष अभिनव राणा, पूनम नेगी रहे, जिन्हे चांदी की बार व सिक्के एवं सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया। कुछ स्टाफ को सर्टिफिकेट्स देकर भी सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रताप सिंह ने संस्थान की उन्नति में स्टाफ द्वारा किये गए कार्य की सराहना की और अगले वर्ष कड़ी मेहनत करके दिखने की बात कही। मंच का संचालन डॉ. नितिन राज वर्मा ने किया। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. अभिषेक स्वामी, बृजपाल सिंह, दीपक कुमार, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. पंकज कुमार, दीपक शर्मा, प्रवीण यादव, शर्मीला रानी, प्रीती त्यागी, गरिमा शर्मा एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि के साथ बाकी स्टाफ मेंबर्स भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here