अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा के निर्देशन में थाने पर गठित एंटी रोमियो टीम/ महिला सुरक्षा दल द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव/ मोहल्ला/ शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं/ बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्पलाइन डेस्क, बाल श्रम उन्मूलन, डायल 112, वीमेन पावर लाइन 1090 व आत्मा रक्षा संबंधी टिप्स गुड टच, बैड टच एंव कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक कोमल, महिला कांस्टेबल दीक्षा, महिला कांस्टेबल रीना आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment