Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में आयोजित किए जा रहे त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तीसरे व अंतिम दिवस का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। झंडारोहण, प्रार्थना एवं झंडा गीत के उपरांत डीओसी स्काउट सोनू कुमार के निर्देशन में रेंजर्स ने सुंदर तंबुओं का निर्माण किया।

रेंजर्स ने सुंदर रंगोली बनाई एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने तंबू, रंगोली एवं पारंपरिक खेलों के आयोजन का निरीक्षण किया एवं विजयी टोलियों को पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. लता कुमार, डा. पारुल मालिक, डॉ. ज्योति चौधरी, डा. डेजी वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रेंजर्स समिति के सदस्य डॉ. गीता चौधरी, डॉ. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. विकास कुमार, डॉ. आवेश कुमार, डॉ. रूबी, डॉ. नेहा सिंह ने शिविर संचालन में सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here