अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। डी०पी०एम०
पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया बासु ने जेईई मेंस की परीक्षा में 97.55 प्रतिशत अंक
प्राप्त कर सफलता पाई। श्रेया बासु की सफलता से परिजनों में खुशी की लहर है। पिता मुकेश
कुमार व्यवसाय करते हैं। माता सुनीता गृहणी हैं।
परिजनों ने बताया कि श्रेया
बासु नगर में स्थित डी०पी०एम० पब्लिक स्कूल बहसूमा में कक्षा 12वीं का छात्रा है। विद्यालय
सचिव जगदीश त्यागी को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे विद्यालय की मेधावी
छात्रा श्रेया बासु ने जेईई मेन्स में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया
है। विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी एवं प्रधानाचार्य जिया जैदी ने श्रेया बासु को इस
उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

No comments:
Post a Comment