अनीस खान
नित्य संदेश, जानीखुर्द। समाजवादी ने सिवालखास विधानसभा के अब्लू गांव निवासी नगंला कुम्भा को मेरठ जिला सचिव नियुक्त किया।
जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने अब्लू को सचिव को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा, समाजवादी पार्टी किसान और गरीबों की पार्टी है। यह पार्टी सभी वर्गों के लोगों का सम्मान करती है। पार्टी युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का मौका दे रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने अब्लू को जिला सचिव बने पर शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment