नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईएमए मेरठ शाखा
द्वारा शनिवार को प्रेसवार्ता में अध्यक्षा डा. अनुपम सिरोही, सचिव डा. सुमीत उपाध्याय,
ऑरगानाईसिंग सचिव डा. विकास गुप्ता एवं ऑरगानाईसिंग चेयरमैन डा. मनीष अग्रवाल ने संयुक्त
रूप से बताया कि रविवार को राष्ट्रीय स्तर की एक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन नोर्थ जोन
नेशनल आईएमए सीजीपी कॉन-2025 हो रही है। इस वैज्ञानिक गोष्ठी में मैक्स वैशाली अस्पताल
के प्रसिद्ध चिकित्सक व आईएमए के राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारी भाग लेंगे।
मुख्य अतिथि इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिलीप भानूशाली, राष्ट्रीय
सचिव डा. सरवरी दत्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शरद अग्रवाल, प्रदेश के अध्यक्ष
डा. पीके अग्रवाल व प्रदेश के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

No comments:
Post a Comment