नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ. कॉलेज ऑफ नर्सिंग ला.ला.रा.स्मा. मेडिकल कॉलेज के खेल प्रांगण में चल रहे खेल महोत्सव 2024 के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आरसी गुप्ता (प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज) द्वारा फीता काटकर व कबूतर उड़ाकर खेल महोत्सव 2024 का शुभ आरंभ किया गया था। प्राचार्य ने उत्साह वर्धक शब्दों व गुब्बारे उड़ाकर सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया था। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल-कूद इत्यादि का विशेष महत्व भी बताया था।
प्रांगण में उपस्थित कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्या प्रोफेसर एस. बालमणि बोस, उप-प्रधानाचार्य प्रोफेसर वीर विक्रम सहदेव सिंह व अन्य समस्त शिक्षको ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
उपरोक्त खेल महोत्सव में आज डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, टग ऑफ़ वॉर, फुटबॉल तथा एथलेटिक्स के खेल खेले गये। उक्त महोत्सव में मेडिकल कॉलेज मेरठ के चिकित्सा शिक्षक, विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राये, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment