Breaking

Your Ads Here

Saturday, December 21, 2024

प्रो. डॉ. आरके घई अटल उपलब्धि पुरस्कार से हुए सम्मानित

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, नई दिल्ली। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के प्रबंधन और वाणिज्य महाविद्यालय के डीन व निदेशक प्रो. डॉ. आरके घई को अटल उपलब्धि पुरस्कार 2024 के तहत सर्वश्रेष्ठ अभिनव शैक्षणिक नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून, न्याय और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल, केंद्रीय शहरी मामले के मंत्री तोखन साहू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रो. डॉ. आरके घई ने कार्यक्रम में आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के आदर्शों का सम्मान है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय के आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती प्रबंधन एवं वाणिज्य महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण रोपित कर उन्हें प्रबंधन व वाणिज्य के क्षेत्र की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here