मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन बलवंत नगर स्थित क्लब कार्यालय पर किया गया।
क्लब निदेशक आयुष गोयल, पीयूष गोयल ने बताया, पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को मिशन शक्ति के अंतर्गत *उड़ान पुस्तकालय* की स्थापना जगदीश शरण राजवंशी कन्या इंटर कॉलेज बेगमपुल पर की जा रही है, जो लोग पुस्तकालय में सहयोग हेतु पुस्तक, खिलौने, अलमारी आदि प्रदान करना चाहते हैं,
वह निम्न सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं।
(1) सात फेरे रेस्टोरेंट गढ़ रोड मेरठ
(2) एडवांस्ड फिजियोथैरेपी क्लिनिक बसपा कार्यालय के पास मेरठ
(3) बी.एन. जी इंटरनेशनल स्कूल किला रोड मेरठ
(4) सुकून ब्यूटी पार्लर वेस्टर्न कचहरी रोड मेरठ
(5) क्लब कार्यालय बलवंत नगर (मेन) जेल चुंगी मेरठ
इस अवसर पर अमित कुमार गुप्ता, विपुल सिंघल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment