Breaking

Your Ads Here

Friday, November 1, 2024

सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन नेहरू रोड पर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विजय पाल तोमर ने पटेल जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद अपने उद्बोधन में कहा कि "भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल  का जीवन अनुकरणीय है। भारत के विभाजन को रोकने का उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। आज के भारत के शक्तिशाली होने की नींव सरदार वल्लभभाई पटेल में रखी थी । हमें उनके कार्यों से प्रेरणा लेना चाहिए और देश की विकास में सहयोग प्रदान करना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची सर्दधाजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन तस्वीर सिंह चपराना, चेयरमैन ने किया। कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, राजू तोमर ठेकेदार, मोहसिन, असलम, शिवकुमार खेड़की, मुकेश शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here