Breaking

Your Ads Here

Friday, November 1, 2024

तीन नवंबर से पेराई सत्र का शुभारंभ करेगा बजाज शुगर मिल किनोनी

अरविन्द सांगवान 
नित्य संदेश, रोहटा। गन्ना आयुक्त लखनऊ ने गुरुवार को गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिए है। जिसमें बजाज शुगर मिल किनोनी को 6 नए गन्ना क्रय केंद्र अतिरिक्त स्थापित कर खरीद करने के आदेश दिए है। वही शुक्रवार से मिल प्रबंधन ने 70 वाह्य गन्ना केंद्रों पर इंडेंट जारी करते हुए दस हजार कुंतल गन्ने की खरीद की है। मिल तीन नवंबर से अपने 21वे पेराई सत्र का शुभारंभ करेगा। 

बता दें कि सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना, मोदीनगर, दौराला, मलकपुर, बागपत, मोहद्दीनपुर आदि का गन्ना बजाज शुगर मिल किनोनी पर दशकों से किसान सप्लाई करते आ रहे हैं। मिल की भुगतान की समस्या से जूझ रहे किसान हर वर्ष समय पर अदा करने वाली चीनी मिलों को अपना गन्ना आपूर्ति न करने के लिए आंदोलन करते है। समितियां से प्रस्ताव कराकर गन्ना आयुक्त लखनऊ को भिजवाते हैं। इसी के चलते इस वर्ष भी चीनी मिल के गन्ना केंद्र काटने के प्रस्ताव समिति द्वारा गन्ना आयुक्त को भेजे गए थे। लेकिन गन्ना विभाग ने समितियां के प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया। किनोनी चीनी मिल को जहा गत वर्ष 181 वाह्य गन्ना क्रय केंद्र आवंटित कर खरीद की थी। वहीं चालू सत्र में पुनः चीनी मिल को सिंभावली चीनी मिल का केंद्र सलाहपुर ब, वही बैजनाथ पुर चीनी मिल के हजूराबाद गढ़ी अ व ब, तेडा, तितरोदा, आदि 6 गन्ना केंद्र भी किनोनी चीनी मिल को आवंटित कर दिए है। 

चालू सत्र में चीनी मिल 179 वाह्य गन्ना केंद्र स्थापित कर गन्ना खरीद करने के आदेश गन्ना आयुक्त लखनऊ पी एन सिंह ने दिए हैं। वहीं बजाज शुगर मिल प्रबंधन तंत्र ने गन्ना आयुक्त के आदेशों का पालन करते हुए शुक्रवार को 70 गन्ना केदो पर गन्ने की खरीद के लिए इंडेंट जारी करते हुए दस हजार कुंतल प्रथम दिन गन्ने की खरीद करने का दावा किया है। 

मिल उपाध्यक्ष केपी सिंह ने जानकारी दी है कि आगामी दो दिनों के भीतर आवंटित सभी गन्ना केन्द्र स्थापित कर गन्ने की खरीद सुचारू रूप से कर गन्ना आयुक्त के आदेशों का पालन किया जाएगा और 3 नवंबर को मिल अपने 21 वे पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ करेगा। प्रबंध तंत्र के लक्ष्य के सापेक्ष पौने दो करोड़ कुंतल गन्ना खरीद करेगा।

शुक्रवार को पूठ जोन के मलियाना गन्ना समिति के द्वारा जारी इंडेंट पर अरनावली गन्ना केंद्र पर तोल चालू करने से पूर्व किसानों ने लड्डू वितरण कर शुभारंभ किया। गन्ना केंद्र को देख रहे गन्ना अधिकारी सचिन सांगवान ने बताया की प्रथम दिन पूठ जॉन पर 12 गन्ना केदो पर खरीद शुरू की गई है। जिसमें प्रथम दिन 1800 कुंतल गन्ना किसानों द्वारा 12 केंद्रों पर आपूर्ति किया गया है। इसी प्रकार जॉनी जॉन, सरूरपुर जॉन, सराय जॉन बिनौली जॉन सहित पूरी चीनी मिल क्षेत्र के क्षेत्र 70 वाह्य गन्ना केंद्रों पर 10000 कुंतल करने की आपूर्ति प्रथम दिन किसानों ने की है। इस मौके पर अनुज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र,संजय, हरिओम, अनुराग, ओंकार शर्मा, अशोक सांगवान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here