Breaking

Your Ads Here

Friday, November 1, 2024

भगवान महावीर के 2551वा निर्वाण महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर के 2551वा निर्वाण महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान महावीर की प्रतिमा पांडुक शिला पर विराजमान की गई, उसके पश्चात अभिषेक शांति धारा की गई। शांति धारा का सौभाग्य अचल जैन, अनुराग जैन, अरविंद जैन, गौरव जैन को प्राप्त हुआ।
 
तत्पश्चात देव शास्त्र गुरु तथा भगवान महावीर की पूजा की गई। तीर्थंकर महावीर विधान किया गया, मांडले पर 108 अर्घ अर्पित किए गए। निर्वाण कांड पढ़कर 24 किलो का लाडू अरुण जैन, अंशुल जैन द्वारा अर्पित किया गया तथा अन्य भक्तों के द्वारा 81 किलो के लाडू चढ़ाया गए। सायं काल महावीर चालीसा का पाठ एवं 24 दीपों से सामूहिक आरती की गई। इन सभी क्रियाओं मे विनय जैन, राजीव जैन,  अनंत वीर जैन, सत्येंद्र जैन, अरुण जैन, अभिषेक जैन, आशीष जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here