Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 29, 2024

एस आर सी कालेज में छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर रंगोली बनाई

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। मगलवार को क्षेत्र के एस आर सी डिग्री कालेज आसिफाबाद समसपुर, एस आर सी पब्लिक स्कूल अहमदनगर बढला मे धनतेरस, दीपावली तयोहार बड़े धूमधाम से बनाया गया।

जिसमें कॉलेज के प्राचार्य धीरज गिरी ने दीपावली के महत्व को बच्चों को समझाया और दीपावली मनाने का जीवन में प्रकाश डाला। आज के दोर में गरीब मजदूर के घर में भी खुशी है, तभी इसे सच्ची दीपावली कहते हैं। बच्चों ने आकर्षक रंगोली मनाकर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रबंधक संजय अधाना ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, वही बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सुधीर मणी, प्रवेश शर्मा, ज्योति, राजकुमार, प्रियंका, प्रशांत, विशाखा आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here