रवि गौतम
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। डी एम पब्लिक स्कूल में मगलवार को धनतेरस व दिपावली के पर्व पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाई। इस पर्व में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी बच्चो ने भाग लिया।
स्कूल डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी व भागेश्वरी चौधरी ने कहा कि दीपावली हर्षोल्लास एवम खुशियों का पर्व है, इसे शांति से मनाए। इस अवसर पर विनोद सिंह, श्यामसिंह, कुमकुम, दीपा त्यागी, आंचल, मुनेन्द्र त्यागी, पुष्कर मणि, बब्बू सिंह, अलका शर्मा, राजकुमार राजीव आदि उपस्थित रहे। वही नगर के रॉकलैंड इंटरनेशनल स्कूल में धनतेरस दीपावली के पर छात्राओं ने दीपावली की सुंदर-सुंदर कला दिखाते हुए रंग आकृति के दीप जलाए।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य पदम सेन मित्तल ने कहां कि दीपावली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है सभी लोगों को भाईचारे से मनाना चाहिए दीपावली पर हर गरीब मजदूर के घर में रोशनी हो तभी कुशल रहे स्कूल के अध्यक्ष अमित गर्ग निदेशक विनीत कुमार पाराशर प्राचार्य विभिन्न भारद्वाज को प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह स्कूल के सम सेंट स्टाफ ने बच्चों को बधाई दी
No comments:
Post a Comment