नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज की सभा श्री स्वामी सत्यानंद वृद्धाश्रम रजबन में आयोजित की गई।
इस सभा में सदस्यो द्वारा आश्रम में निवासरत वृद्धजनो को आगामी त्यौहारों की शुभकामनाये प्रेषित की गई व उनको चाय, नाश्ता, फल, सब्जी, बर्तन, राशन आदि रोज मर्रा का समान आदि प्रदान किये गए। सदस्यो ने वृद्धाश्रम में समय व्यतीत कर वृद्धजनों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रो० वृंदा गोयल, रो डा०आलोक शर्मा, रो बी०एल ० कपूर, रो संजय मित्तल,रो नमेंद्र अग्रवाल, रो मुकेश अरोड़ा, रो मनोज सिंघल, रो आलोक बंसल, रो अधीर मांगलिक, रो आकाश जैन, रो पंकज कंसल, रो एस० रविचंद्रन , रो समित चंद्रा एवं एन वसंथी रविचंद्रन, एन अंशु गोयल,का सहयोग प्राप्त हुआ।।
No comments:
Post a Comment