Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 23, 2024

प्रोफेसर बीएस निगम का शिकागो में हुआ निधन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में प्रोफेसर और नोएडा परिसर के निदेशक रहे बीएस निगम का मंगलवार को शिकागो में निधन हो गया। 

सीसीएसयू के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल  में बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के निदेशक प्रो0 प्रशांत कुमार ने कहा कि बीएस निगम का विभाग से विशेष लगाव था। वह जब भी मेरठ आते थे तो विभाग आना नहीं भूलते थे। सरल सहज स्वभाव के धनी बीएस निगम को देखने से कभी नहीं लगा कि देश के सबसे बडे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के ये प्रोफेसर हैं। वह ज्ञान का भंडार थे। 

डाॅक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बीएस निगम को याद करते हुए कहा कि वह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे। वह हमेशा हंसते रहते थे लेकिन अपने कार्य और जिम्मेदारियों को प्रति वह हमेशा गंभीर रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन ईमानदारी के साथ जिया। 

इस अवसर पर अजय मित्तल, लव कुमार, डाॅक्टर दीपिका वर्मा, बीनम यादव, मितेंद्र कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, उपेश दीक्षित सहित विभाग के सभी छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here