नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जाने माने साहित्यकार, अगाथा क्रिस्टि के उपन्यास विटनेस फॉर द प्रॉसिक्यूशन पर आधारित दी साइलेंट कॉन्फेशन का आगामी शनिवार यानी 26 अक्टूबर क़ी शाम: 5 बजे अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय) मे मंचन होने जा रहा है।
एक सनसनीखेज क़त्ल से जुड़े मामले मे आरोपी के अधिवक्ता और सरकारी वकील के बीच बहस का यह कोर्ट रूम ड्रामा दर्शकों को अंत तक सस्पेंस मे बाँधने का काम करेगा। इस नाटक का मंचन उर्दू विभाग के सहयोग से एस.जी.एस. "टाटा" थिएटर ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। नाटक का पुनः निर्माण जितेंद्र सी. राज द्वारा किया गया है। आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. शशि सिंह, डॉ. अनिरुद्ध सिंह (डॉ. सिंह टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, मेरठ) होंगे। डॉ. बिंदु शर्मा (विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग एवं अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, सीसीएस विश्वविद्यालय, मेरठ) और विशेष अतिथि धम्मदीप सिंह (वकील, सर्वोच्च न्यायालय), राकेश जैन (धीरज प्रकाशन, मेरठ), मनेश जैन (रवि पॉकेट बुक्स आदि होंगे।
मंच पर ये निभाएंगे मुख्य भूमिका
अधिवक्ता दीवान महेश्वर दयाल- हेमन्त गोयल, अधिवक्ता धीमंत जावेरी - रशीद यूसुफ, राजीव प्रधान - शहजाद खान, इंस्पेक्टर सी.के. राठौर- मनीष सोम, हवलदार शुक्ला- साजिद, सीमा प्रधान- रुपाली गुप्ता।
ये होंगे सहायक कलाकार
रुबीना नूर, अनिरुद्ध गोयल, सोमेंद्र सिंह, अर्जुन सोनकर, नितिन त्यागी, मो. आबिद, मो. साजिद सैफी, अयाज अहमद सैफी, शाहिद गौरी और पवन निंबेकर।
निर्देशन और संगीत संचालन: जितेंद्र सी. राज
प्रकाश: हरीश वर्मा
मेकअप और पोशाक: अवनी वर्मा, रूपाली गुप्ता
सेट डिजाइन और निष्पादन: राशिद यूसुफ, शहजाद खान, मनीष सोम
मंच के पीछे सहयोग: मो. आबिद, रूबीना नूर, फैज़ान यासीन और नितिन त्यागी
No comments:
Post a Comment