Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 23, 2024

सीसीएसयू के मनोविज्ञान विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सीसीएसयू के मनोविज्ञान विभाग मे एमए, बीए और पीजी डिप्लोमा के छात्रों के बीच फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। माँ शारदा के समक्ष विभागाध्यक्ष प्रो. अल्पना अग्रवाल, प्रो. संजय कुमार व डा. अंशु अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
जिसमे विभाग के सभी बच्चो ने मिलकर भागीदारी की और सराहनीय रंगारंग कार्य किया, जहाँ सुंदर नृत्य और गायन प्रस्तुति के साथ प्रत्येक कक्षा से मिस और मिस्टर फ्रेशर और बेस्ट अटाएर के लिए एम ए से खुशी, अर्जुन और प्रयनशि, बी ए से चारु, हर्षवर्धन और कल्याणी, पीजी डिप्लोमा मे प्रिया व अनुराग को चयनित व सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here