नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जीवन बीमा निगम
द्वारा 01 अक्टूबर 2024 से बीमा क्षेत्र में किए गए अनेक बदलाव के विरूद्ध प्रदर्शन किया जा रहा है,
यह धरना लाइफ इन्शोरेंस एजेन्ट फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में 09 अक्टूबर से चल रहा है। इस देशव्यापी आन्दोलन के
तहत सोमवार को मेरठ डिविजन कार्यालय
के बाहर शाखा-1, शाखा-3 व शाखा-4 के सैकड़ों अभिकर्ताओं ने शान्तिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया।
जानकारी देते हुए लाइफ इन्शोरेंस एजेन्ट
फेडरेशन ऑफ इण्डिया के मण्डल अध्यक्ष आरके बत्रा, मण्डल सचिव सुबोध कुमार ने बताया, एजेन्ट फेडरेशन की मुख्य मांगे है, जिनको लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बीमाधारक का बोनस बढाया जाए। बीमे के लिए आयु सीमा 55 वर्ष की जाए। बीमे की प्रीमियम दरे कम की जाए एवं क्लोबैक क्लोज वापस लिया
जाए। धरना प्रदर्शन में जोनल अध्यक्ष डा. जयवीर सिंह, शाखा-4 से एसके धींगरा, शैलेश जैन, शाखा-3 के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार,
ब्रिजेश पुण्डीर, जयकरण सिंह व शाखा-1 से सुमन भाटिया,
राकेश शर्मा आदि सैकड़ों अभिकर्ता मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment