Breaking

Your Ads Here

Monday, October 28, 2024

स्वामी दीपक महाराज ने की गो हत्या निषेध कानून बनाने की मांग

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गढ़ रोड नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी को पत्र लिखा है। उन्होंने भारत भू-भाग पर गो हत्या निषेध कानून बनाने की मांग की है, यह ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।

ज्ञापन में स्वामी दीपक महाराज ने बताया, भारत भूमि पर कहीं भी गाय की हत्या नहीं होनी चाहिए गोमांश सम्पूर्ण भारत में प्रतिबन्धित होना चाहिए, चूँकि भारत एक धर्म निर्पेक्ष देश है और भारत की बहुसंख्यक आबादी गाय की पूजा करती है, इसलिए भारत की बहुसंख्यक आबादी के धार्मिक हितो को देखते हुए सरकार को गोवद्ध निषेध कानून बनाना चाहिए। आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट मांग करता है कि भारत की महान परंपरा में आदिकाल से गाय को माता माना जाता है और उसकी पूजा की जाती है, ऐसे में भारत भू-भाग पर गोहत्या सनातन धर्म के हितों का उल्लंघण है, जब भारत में सभी धर्मों के हितों का ध्यान रखा जाता है तो सनातन धर्म के हितों का ध्यान क्यों नहीं है? गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जा। यदि सरकार ने देश में गोहत्या निषेध कानून नहीं बनाया तो आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट सम्पूर्ण देश में जन-जागरण अभियान चलागा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here