Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 27, 2024

रॉयल किंग शास्त्री नगर एवं मेरठ किंग्स ने जीते अपने अपने मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्थानीय आईटीआई सकेत के मैदान पर द्वितीय महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में आज दो मैच खेल गए।

पहला मैच रॉयल गरूड़ और रॉयल किंग शास्त्री नगर के बीच खेला गया। रॉयल किंग शास्त्री नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुक्सान पर 214 बनाए। रॉयल किंग शास्त्री नगर की तरफ से अचिंत्य जैन ने 141 रनस बनाए, विकास सिंह ने 23 रनस का योगदान किया। रॉयल गरूड़ की तरफ से गोपाल व सिद्धार्थ त्यागी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में रॉयल गरूड़ ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रनस बनाए। रॉयल गरूड़ की और से सनी अग्रवाल ने 61 व गौरव बेसिन ने 37 रनों का योगदान दिया। रॉयल किंग शास्त्री नगर की ओर से विवेक शर्मा ने 4 विकेट लिए। प्लयेर ऑफ द मैच अचिंत्य जैन, बेस्ट बॉलर विवेक शर्मा, बेस्ट बैट्समैन सनी अग्रवाल रहे।

दूसरा मैच स्पोर्ट्स एक्स व मेरठ किंग्स के बीच हुआ। मेरठ किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ किंग्स की टीम ने 224 रनस बनाए। मेरठ किंग्स की ओर से अंकित कुमार ने 104 रनों बनाए व मोहित शर्मा ने 12 बॉल्स पर 36 रनस बनाए। स्पोर्ट्स एक्स की ओर से सौरव ने 2 व गुड्डू और कपिल ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में स्पोर्ट्स एक्स ने 20 ओवर में 140 रनस ही बनाए। स्पोर्ट्स एक्स की ओर से कारण ने 41 व गुड्डू ने 29 रनस का योगदान दिया। मेरठ किंग्स की ओर से अभिषेक महल ने 16 रनस देकर 4 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अंकित कुमार, बेस्ट बॉलर अभिषेक महल, बेस्ट बैट्समैन मोहित शर्मा को दिया गया।

आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया कि अगले रविवार को लीग मैच खेले जाएंगे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here