नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा के शिवलोक पुरी स्थित राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक हुई, जिसमें समिति के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। दिवाली मिलन कार्यक्रम में सभी ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इसके उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। "जलवायु प्रदुषण "पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ते प्रदुषण पर सभी सदस्यों ने चिंता जताई।
समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार रस्तौगी ने बताया कि बढ़ता प्रदुषण बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। प्रतिवर्ष दुनियां में 40 लाख लोग प्रदुषण से असमय ही दम तोड़ देते हैं। धूल और धुएं के कण सांस के साथ शरीर के अन्दर पहुंच कर अस्थमा, हृदय रोग, उक्त रक्त चाप जैसी गम्भीर बीमारी को जन्म देते हैं। इससे सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोग प्रभावित होते है। इस अवसर पर जगदीश कुमार, सुमन कांत अरोरा, मदनपाल सिंह, हरपाल सिंह, आर के कौशल, एस एस त्यागी, सत्यपाल सिंह, डॉ एस पी सिंह, श्रीपाल, चेतन लाल, शशि बाला, हेमलता, दमयंती, आशा शर्मा, शीला रानी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सचिव चक्रधर प्रसाद मनोड़ी ने किया।
No comments:
Post a Comment