Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 27, 2024

29 अक्टूबर को ईएसआईसी के अस्पताल शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित मुख्यमंत्री

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज आयुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों के साथ कंकरखेड़ा मार्शल पिच पहुंचकर कार्यक्रम तैयारियों का जायजा लिया। 
उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी बीमा निगम भारत सरकार के अंतर्गत बनाए जाने वाले अस्पताल का प्रधानमंत्री द्वारा 29 अक्टूबर को वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। आयुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यथासमय समस्त तैयारी पूर्ण कर ली जाए। कंकरखेड़ा मार्शल पिच पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित होंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here