Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 27, 2024

महमूद इकबाल कस्सार को गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने प्रभारी बनाया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उप्र के अध्यक्ष मौलाना शकील नदवी द्वारा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव, पूर्व पार्षद महमूद इकबाल कस्सार को गाजियाबाद में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नामित किया है तथा पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मजबूती के साथ प्रचार करने और पार्टी प्रत्याशी को चुनाव में विजय श्री दिलाने का आह्वान किया गया है। 

महमूद इकबाल कस्सार को विधान सभा गाजियाबाद का प्रभारी बनाये जाने पर समाजवादी पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया गया है। महमूद इकबाल कस्सार को बधाई देने वालो मे पूर्व राज्य मंत्री मो अब्बास, पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य शमशुद्दीन कुरैशी, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी,  बाबर खान, रामचंद्र यादव, सजय यादव, महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, शहर विधायक हाजी रफीक अन्सारी, राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा, ओम प्रकाश खटीक, शिवाराजपूत, शरीफ मेवाती, अहतेशाम इलाही, आफाक इम्तियाज, मौ चाद, सन्दीप तितोरिया, रविन्द्र प्रेमी आदि ने बधाई दी है। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here