Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 16, 2024

भगवान वाल्मीकि एक संत थे, हमें उनके बताए मार्ग पर चलना है: जाकिर हुसैन


वाल्मीकि प्रकट दिवस कार्यक्रम में छावनी परिषद सीईओ जाकिर हुसैन को पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर किया स्वागत

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। वाल्मीकि शक्ति युवा मंच द्वारा रजबन स्थित वाल्मीकि चौक पर वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन का पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर स्वागत किया। समिति के अन्य सदस्यों व भाजपा नेता अमन गुप्ता, ज्ञान चंद ठेकेदार सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने सीईओ को फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया। 

जन्म दिवस की खुशी में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष केक रखकर काटा गया, यह कार्य मुख्य अतिथि जाकिर हुसैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जाकिर हुसैन ने वाल्मीकि समाज व समिति सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा भगवान वाल्मीकि एक महान संत थे, जिन्हें वाल्मीकि समाज उन्हें भगवान के रूप में उनकी पूजा करता है। आज संकल्प लेना है कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलना है। साथ ही उन्होंने इस मौके पर समिति के लोगों को आश्वस्त किया की वह उनके कार्यकाल में किसी भी काम के लिए कभी आ सकते हैं। उनके अधिकार में जो भी कार्य होगा वह तन मन धन से सेवा के लिए तैयार है। 

मंच से जफर अहमद ने अपने विचार रखते हुए भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here