Breaking

Your Ads Here

Friday, October 25, 2024

कुत्तों के बढ़ते आतंक से दहशत में लोगों ने घर से निकलना किया बंद



राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। कुत्तों के आतंक से लोग परेशान है, उन्होंने घरों से निकलना बंद कर दिया है। कुत्तों के झुंड गलियों में घूमते रहते हैं। स्थानीय लोग अपने कारोबार पर जाने के लिए घर से निकलते हैं तो आवारा कुत्ते उन पर हमला बोल देते हैं

शुक्रवार को वार्ड 62 इंदिरा नगर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला गयावार्ड पार्षद अनिल वर्मा ने बताया, उनके वार्ड में कुत्तों का बहुत आतंक है, लोगों का घरों से निकलना बंद है जैन मंदिर स्थित वीर नगर में लोग जब अपने घरों से मंदिर के लिए निकलते हैं तो कुत्ते उन पर हमला बोल देते हैं स्थानीय लोग बहुत डरे हुए हैंनिगम की टीम के साथ अभियान वीर नगर के जैन मंदिर पर चलाया गया,  वीर नगर के क्षेत्र में अभियान के चलते लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई वीर नगर निवासी सुशील ने बताया, जब लोग अपने काम पर निकलते हैं तो कुत्तों के र से वह सहमे हुए रहते हैं मंदिर के लिए सुबह-सुबह निकलते हैं तो कुत्ते उन पर हमला बोल देते हैं कुत्तों को पकड़ने के अभियान को देखकर लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई  उन्होंने पार्षद व निगम की टीम का आभार प्रकट किया साथ में वीर नगर निवासी सुभाष बंसल, शुभम जैन, गौरव बंसल, सुधीर आदि रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here