Breaking

Your Ads Here

Friday, October 25, 2024

कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई थाल सज्जा प्रदर्शनी

 


राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में चित्रकला-विभाग की ओर से थाल सज्जा प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका चौधरी एवं विभागाध्यक्ष प्रो. किरण प्रदीप  ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। 

मीडिया प्रवक्ता पूजा राय ने बताया, दिवाली के अवसर पर थाल सज्जा की यह प्रतियोगिता छात्रों में सृजनात्मक कौशल विकसित करने के लिए की गई। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में विभागाध्यक्षा एवं अंग्रेजी विभाग की प्रवक्ता डॉ. फातिमा हसन ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय और प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सोनल उपाध्याय को द्वितीय पुरस्कार, वंशिका राणा और भूमिका गौतम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। दीक्षा, सिल्की, मनीषा, स्नेहा, शिवानी और वर्षा ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर चित्रकला विभाग की समस्त प्रवक्ता वर्ग प्रो. ज्योत्सना डॉ. शुभा मालवीय, उमा जोशी, नजमा उपस्थिति रहीं। महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ता वर्ग एवं छात्राओं ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करके कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here