रवि गौतम
परीक्षितगढ़। वरिष्ठ समाजसेवी, दिव्यांग परवेज अली खजूरी ने क्षेत्र के गांव अहमदनगर बढला की एक दिव्यांग महविश सलमानी का यूडी आईडी कार्ड बनवाकर लाभान्वित कराने का कार्य किया।
परवेज अली खजूरी ने बताया, यूडी आईडी कार्ड बनने पर दिव्यांग जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, परवेज अली पिछले कई वर्षों से दिव्यांगजनों को सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं
से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करवाने का
कार्य कर रहे हैं, उनका मकसद है कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े और वो सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

No comments:
Post a Comment