Breaking

Your Ads Here

Monday, October 28, 2024

रोहटा रोड व्यापार संघ ने शुरू किया दिवाली मेला, मेयर ने किया उद्घाटन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने रोहटा रोड दीपावली मेले का शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, तरुण गुप्ता, एसपी ट्रेफिक राघवेंद्र सिंह, समाजसेवी दुष्यंत रोहटा, एडिशनल एसपी मंशाराम गौतम सेवानिवृत्ति, पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह आदि मुख्य अतिथि के तौर पर रहे मौजूद रहे। 

रोहटा रोड व्यापार संघ द्वारा वर्ष 2024 में दीपावली मेला प्रारंभ किया गया, मेले का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। मेयर हरिकांत अहलूवालिया और नवीन गुप्ता दोनों ने रोहटा रोड पर दीपावली मेले के आयोजन का खूब तारीफ की। आयोजन में सर्वप्रथम गायत्री चेतना केंद्र के परिवराजक प्रफुल साहू और रणित साहू के द्वारा दीपोत्सव का आयोजन कर गायत्री मां की उपासना की गई। यज्ञ का आयोजन किया गया और सभी ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। उपस्थित सभी आयोजकों द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर सभी की सुख शांति और स्वास्थ्य लाभ के लिए गायत्री मां से प्रार्थना की गई। मंच का संचालन ओंकार सहारण ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील कुमार ने की। 

रोहटा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार तथा समस्त कार्यकारिणी के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को प्रतीक चिन्ह और माला पहनकर हर्षोल्लास के साथ स्वागत और सत्कार किया गया। इस मौके पर पार्षद मदनलाल सिंह, पार्षद सुमित गर्ग, मोहर सिंह सैनी, अंकित गर्ग, राजू तेवतिया, सर्वेश उपाध्याय, सुनील कुमार, चंद्रप्रकाश टुटेजा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here