Breaking

Your Ads Here

Monday, October 28, 2024

प्रोपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

 


राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों ने प्रोपर्टी डीलर पर हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने जख्मी हालत को पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

पीड़ित का नाम आस मोहम्मद है, जो प्रोपर्टी डीलर बताया गया है। आस मोहम्मद ने बताया, उसके बेटे की 4 नवंबर को शादी है। शाकिर व जावेद पर उसके रुपये थे, जिन्हें मांगने के लिए वह गया था। आरोप लगाया कि जैसे ही रुपयों का तकादा किया, तभी दोनों ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। गोली मारकर जान से मारने का प्रयास किया, गनीमत रही कि गोली उसे छूकर निकल गई। आरोप है कि हमलावर सट्टे का कारोबार करते है। हथियारों की तस्करी करने का भी आरोप लगाया गया है। लिसाड़ीगेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here