गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल देगा विद्यार्थियों को "तनाव मुक्त शिक्षा का माहौल"
राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। रविवार को गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जानकारी देते हुए बताया कि गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पिछले 49 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत रहा है। आज हमारे हजारों विद्यार्थी सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी उच्च पदों पर आसीन हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हम लगातार छात्रों की समस्याओं को समझ कर उसे दूर करने के प्रतिबद्ध हैं ।
हमने देखा है कि हाल फिलहाल में जॉब की कमी के कारण और अत्यधिक छात्रों की संख्या के कारण छात्र और अभिभावक तनाव में हैं। 11th 12th के साथ ही बोर्ड रिजल्ट बेहतर करने और कम्पीटीशन जीतने के लिए ट्यूशन का सहारा ले रहे हैं। जिसके कारण उन्हें 7 घण्टे स्कूल जाना पड़ता है और 3 घण्टे ट्यूशन, दो घण्टे आने जाने में लग जाते हैं और दो घण्टे खाने पीने और दैनिक कार्यों के लिए चाहियें। 14 घण्टे मेहनत करने के बाद भी उनके पास होम वर्क करने और सेल्फ स्टडी का समय नहीं रहता और उन पर मानसिक दबाव आ जाता है। कुछ परिस्थितियों में तो छात्र आत्महत्या जैसा कदम भी उठा लेते हैं। इस समस्या के निराकरण हेतु गुरु तेग बहादुर स्कूल ने अमित अग्रवाल सर के साथ मिलकर एक मिशन प्रारम्भ किया है। (ये वोही अमित अग्रवाल सर हैं जो पिछले 35 वर्षों से मेरठ में ही रहकर छात्रों को कोचिंग करवाते हैं, तथा 2005 में 119 बच्चो को बगैर ब्रेक के 74 घण्टे पढा कर पुराना विश्वकीर्तिमान ध्वस्त किया था)।
बताया कि आगामी सत्र से कक्षा 11 व 12 के स्कूल में दो नए सेक्शन शुरू करने जा रहे हैं। मिशन jee/neet एवं मिशन board success.। जिनमे बच्चो को स्कूल में ही अमित अग्रवाल सर के मार्गदर्शन में अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा बोर्ड एग्जाम तथा इंजीनियरिंग और मेडिकल के कम्पीटीशन के लिए तैयारी करवाई जाएगी। स्कूल में ही इतनी मेहनत करवाएंगे, जिससे उन्हें ट्यूशन जाने की कोई आवश्यकता न रहेगी। प्रिंटेड नोट्स के साथ साथ डाउट सेशन भी होंगे। ट्यूशन की आवश्यकता समाप्त होने पर 2 बजे के बाद छात्र पूरी तरह फ्री होंगे, अतः पूरी मेहनत से होमवर्क करके बोर्ड और कम्पीटिशन में बेहतर रिजल्ट दे सकेंगे और तनाव मुक्त रहेंगे।
विनर्स को फ्री में 11th 12th में पढ़ाया जाएगा
29 दिसम्बर रविवार को हम कक्षा 10 के छात्रों के लिए स्टूडेंट ऑफ ईयर एग्जाम स्कूल में ही आयोजित करेंगे। जिसमे प्रवेश निशुल्क होगा। सभी छात्रों को रेंक दी जाएगी और विनर्स को फ्री में 11th 12th में पढ़ाया जाएगा । फॉर्म गुरु तेग बहादुर स्कूल से तथा न्यूज पेपर के द्वारा वितरित होंगे। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अमित अग्रवाल सर के गाइडेंस में चलने वाली इन कक्षाओं के लिए अलग से कोई फीस नहीं ली जाएगी।
जनवरी से शुरू होंगे क्लासेज के लिए एडमिशन
क्लासेज के लिए एडमिशन जनवरी से शुरू होंगे। उन्हें प्रिबोर्ड के रिजल्ट और स्टूडेंट ऑफ ईयर एग्जाम की रैंक के आधार पर प्रवेश मिलेगा। गुणवत्ता बनाये रखने के लिए सीट कम रखेंगे और बच्चो पर पूरी मेहनत करके उनका भविष्य बेहतर और तनावमुक्त बनाएंगे।
No comments:
Post a Comment