Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 27, 2024

बालिका वर्ग में हरियाणा प्रथम, महाराष्ट्र दूसरा व दिल्ली का रहा तीसरा स्थान

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालययी कुश्ती प्रतियोगिता अंदर-19 बालक बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित किया जा रहा है। 

कुश्ती के चोथे दिन पहलवानों को प्रथम चरण में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पारुल वर्मा, कृष्ण कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ मेघराज सिंह के द्वारा अंग वस्त्र तथा माला के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि गौरव चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार लगातार खिलाड़ियों के प्रति कार्य कर रही हैं, बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ होगा, उससे भी खिलाड़ियों में एक नया जोश आएगा। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया भारत खेल के क्षेत्र में इतिहास रच रहा है। 

पुरस्कार वितरण के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि दिनेश खटीक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में दिन प्रतिदिन खेल के प्रति खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान की जा रही हैं। मेरठ एक क्रांति धरा है, इस धरती के प्रति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। इस कारण आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए भारत की एक पहचान बन चुकी है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी तथा अन्य सुविधाएं लगातार प्रदान की जा रही हैं, इसके लिए भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। 

परिणाम
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड रितु तोमर ने बताया कि आज भारत की बेटियां लगातार खेल में आगे बढ़ रही हैं। कुश्ती में बालिका वर्ग 65 किलो भार में तकनीकी आधार पर हिमाचल प्रदेश की प्रेरणा मेहता ने 10-0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा मध्य प्रदेश की प्रीति कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार निराली बघेल ने वाय फाल 2-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया तथा कर्नाटक की प्रतीक्षा ने तकनीकी आधार पर 10 अंकों से बढ़त बनाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग 68 किलो भार में हरियाणा की कीर्ति पुत्री सुखीराम ने तकनीक की आधार पर 11-0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा उत्तर प्रदेश की साक्षी ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार राजस्थान की अंजलि ने 5 अंकों के आधार पर कांस्य पदक तथा दिल्ली की संजना ने तकनीकी आधार पर 10-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग 72 किलो भार में हरियाणा की कीर्ति पुत्री धर्मवीर सिंह ने अंकों के आधार पर 6 -0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा उत्तर प्रदेश की रौनक नगर ने रजत पदक प्राप्त किया। सीबीएसई की खुशी सिंधु ने 12-0 बाय फाल कांस्य पदक प्राप्त किया। कर्नाटक की मनीषा सिद्धि ने तकनीकी आधार पर 10 -0 से कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग 76 किलोग्राम भार में मेरठ उत्तर प्रदेश की रहने वाली इतिशा ने बाय-फाल 2-0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा राजस्थान की चंद्रिका गुरर्ज ने रजत पदक प्राप्त किया। पंजाब की नवनीत कौर ने बाय फाल 4-0 से कांस्य पदक तथा दिल्ली की महक चौधरी ने बाय फाल 2-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में 86 किलोग्राम भार में हरियाणा के अरुण ने तकनीकी आधार पर 12-1 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिल्ली के प्रियांशु कुमार ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने तकनीकी आधार पर 10 -0 से कांस्य पदक प्राप्त किया तथा महाराष्ट्र के प्रथमेश माने ने बाय फाल के आधार पर 25-14 से कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग 92 किलो भार में दिल्ली के विकास दलाल ने अंकों के आधार पर 2-1 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पंजाब के पारगट गोरसी ने रजत पदक प्राप्त किया तथा उत्तर प्रदेश के अरविंद ने अंकों के आधार पर 9-0 से कांस्य पदक एवं हरियाणा के वरदान सुधीर ने 8-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग 97 किलो भार में दिल्ली के अभिषेक मान ने तकनीकी आधार पर 10-0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा राजस्थान के सुमंत्र राजेंद्र गुरर्ज ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार महाराष्ट्र के ओमकार शिंदे ने तकनीकी आधार पर 10-0 से कांस्य पदक तथा पंजाब के मनबज सिंह ने अंकों के आधार पर 4-0 से कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग 125 किलोग्राम भार में हरियाणा के हरदीप ने तकनीकी आधार पर 14-4 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा महाराष्ट्र के पृथ्वीराज रमेश कोकारे ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के मोक्क्ष चतुर्वेदी ने बाय-फाल 5-1 से कांस्य पदक प्राप्त किया तथा हिमाचल प्रदेश के रजत ने अंकों के आधार पर 7-4 से कांस्य पदक प्राप्त किया। 

इनका रहा सहयोग
आज के कार्यक्रम में ऑब्जर्वर समीर देव वार्मा, तकनीकी निदेशक रामआशीष, ऑफिशियल डेलीगेट सुरेश उपाध्याय, जूहरी में रामशरण यादव, यशवंत सिंह, जयप्रकाश एवं रवि, कोच जवर सिंह सोम, महाखेल से दिनेश कल स्वापिल, गणेश यादव, विशाल राठौर, दीपक का सहयोग रहा। संचालन सुषमा यादव ने किया। 

समापन पर होगा भव्य कार्यक्रम 
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी डॉ नीरा तोमर ने बताया कि छात्राओं की तैयारी को देखते हुए कल समापन समारोह पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेरठ की क्रांति धरा पर पूरे देश के बच्चे इस भव्यता का लाभ उठाएंगे। डॉ गौरव पाठक, प्रशांत चौधरी, डॉ नीलम, अनिल कुमार, डॉ अंशु श्रीवास्तव, डॉ नारायण शरण, रेनू, डॉ राजीव गोहित, डॉ दीपक भाटिया आदि का विशेष सहयोग रहा।

इस तरह रहा परिणाम
अंत में मीडिया प्रभारी डॉ मेघराज सिंह में बताया, बालिका वर्ग में हरियाणा ने तीन गोल्ड, दो सिल्वर तथा तीन कांस्य पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र ने चार स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली ने एक स्वर्ण तथा एक सिल्वर व तीन ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
 
बालक वर्ग में हरियाणा ने 6 स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, महाराष्ट्र ने दो सिल्वर तथा 5 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा दिल्ली ने चार स्वर्ण, चार रजत तथा एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here