Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 1, 2024

कैंट बोर्ड व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य जारी, दस पशुओं को भेजा गौशाला

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। कैंट बोर्ड ने आवारा पशुओं के विरुद्ध निरंतर अभियान के तीसरे दिन दस पशुओं को पकड़कर नगर निगम गौशाला पहुंचाया। यह अभियान कैंट बोर्ड, राजस्व कर्मियों व नगर निगम कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।

आज आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य कैंट के लालकुर्ती, तोपखाना व रजबन क्षेत्र में चलाया गया। सोमवार को मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह तोमर ने बताया, मुख्य अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधीक्षक राजेश जाॅन के सहयोग से 10 गायों को पकड़ कर नगर निगम के गोशाला में पहुंचाई गई, जिसमें राजस्व अनुभाग के विजेन्द्र चौधरी, दुर्गादास व रवि कुमार व नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर 10 गायों को गौशाला तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया इस अभियान में सुरक्षा को लेकर स्थानीय थानों से पुलिस फोर्स को सहयोग भी लिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here