Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

इकराम चौधरी बने सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी द्वारा मेरठ जनपद के गांव राधना इनायतपुर निवासी इकराम चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्व में इकराम चौधरी समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव थे। संगठन में उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोशन किया गया है। इकराम चौधरी के मनोनयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here