Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 23, 2024

मिशन शक्ति फेज-5: सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कंकरखेड़ा स्थित सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति सभी बालकों को बाल विवाह, बाल श्रम के विषय में जागरूक किया गया।

बच्चों को बताया गया कि बाल विवाह करना कानून अपराध है, यदि कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के की शादी कराता हुआ पाया जाता है तो उसे सरकार द्वारा सज़ा व जुर्माना का प्रावधान है। बताया गया कि अगर आपके आस पास कोई भी बाल विवाह, बाल श्रम करता पाया जाता है तो आप चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर फोन करके सूचित कर सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को विभाग द्वारा चलाए जा रही योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना, स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में बताया गया और शासन द्वारा चलाए जा रही हेल्पलाइन जैसे 1076, 1098, 1090, 181, 102, 101, 112 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनमोहन सिंह, केस वर्कर नरेश कुमार, थाना कंकरखेड़ा से एसआई मनीष सिंह और स्कूल प्रधानाचार्य महिपाल सिंह व स्कूल अध्यापक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here