-राज्यमंत्री
ऊर्जा ने सीसीएसयू के रूस्तम-ए-जमां दारा सिंह कुश्ती
स्टेडियम में
आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी
कुश्ती (19 वर्षीय आयु वर्ग
बालक/बालिका) प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू के रूस्तम-ए-जमां दारा सिंह
कुश्ती स्टेडियम में
आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी
कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-19 बालक
बालिका वर्ग का शुभारंभ राज्यमंत्री ऊर्जा डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी
श्रीचंद शर्मा, आयुक्त
सेल्वा कुमारी जे., जिलाधिकारी
दीपक मीणा, मुख्य
विकास अधिकारी नूपुर गोयल, अर्जुन
अवार्ड अलका तोमर, संयुक्त
शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, उप
शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, जिला
विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर
किया गया, समस्त अतिथियों का स्वागत
एवं सत्कार किया गया। सेठ बीके महेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा
सरस्वती वंदना की भव्य प्रस्तुति प्रस्तुत की गई।
मुख्य अतिथि डॉक्टर
सोमेंद्र कुमार तथा आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 23 राज्यों के खिलाड़ियों
तथा जनपद के एनसीसी एवं बैंड के छात्र-छात्राओं के साथ पीएसी बैंड की भव्य
प्रस्तुति ने सबके मन को मोह लिया, उसके उपरांत सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज सरधना की छात्राओं
ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा पदक प्राप्त सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
अलका तोमर के द्वारा समस्त खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई।
चावली देवी बालिका इंटर कॉलेज मेरठ की छात्राओं ने बूंद बूंद बने लहर जीत की
प्रस्तुति दी, भागीरथी
इंटर कॉलेज की छात्राओं ने एक भारत श्रेष्ठ भारत मिले सुर मेरा तुम्हारा में 90 छात्राओं ने पूरे देश के
राज्यों की संस्कृति का समावेश कर दर्शकों के मन को मोह लिया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर
सोमेंद्र तोमर ने बताया कि उत्तर प्रदेश तथा भारत सरकार लगातार खिलाड़ियों की
सुविधा पर ध्यान दे रही है आप सभी पूरी ऊर्जा का सदुपयोग खेल में करें तथा पूरे
भारतवर्ष का नाम खेल के क्षेत्र में रोशन करें। उन्होने कहा कि खेल के क्षेत्र में
आज बेटियां पूरे भारत में अपना नाम रोशन कर रही है, सरकार लगातार सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्ध है।
उन्होने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मेरठ में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है
इसमें कहीं पर भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ
सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि 23 प्रदेश के बच्चे आज मेरठ
की धरती पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं किसी भी बच्चे के साथ
अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा सभी सच्ची खेल भावना के साथ खेलेंगे। जब हम हारते
हैं तब उसके बाद जीतते भी हैं, हार
जीत अलग है अपना लक्ष्य निश्चित होना चाहिए एक न एक दिन लक्ष्य की प्राप्ति आवश्यक
रूप से होगी।
संयुक्त शिक्षा निदेशक
ओंकार शुक्ल ने सभी अतिथियों, खेल
कोच, खेल मैनेजर तथा खिलाड़ियों
का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने बताया कि खेल से हम वह सम्मान पा सकते हैं जिसकी
कल्पना भी नहीं की जा सकती। सच्ची खेल भावना से आप खेलेंगे तो मैं आपको पूरा
आश्वासन दिलाता हूं कि किसी भी खिलाड़ी के साथ अन्याय नहीं होगा। कार्यक्रम का
संचालन डॉक्टर बेनी माधव मिश्र, पवित्रा
चौधरी, डीएन यादव, हरेंद्र चौधरी ने संयुक्त
रूप से किया।
इस अवसर पर मा0 एमएलसी श्रीचन्द्र शर्मा, आयुक्त मेरठ मंडल सेल्वा
कुमारी जे0, जिलाधिकारी
दीपक मीणा, सीडीओ
नूपुर गोयल, संयुक्त
शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, उप
शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, जिला
सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला
विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पारुल वर्मा, कृष्ण कुमार, मंडलीय लेखा अधिकारी रामजी, मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी
डॉक्टर सुशील कुमार, डॉ
मेघराज सिंह, डॉ
नीरा तोमर, ब्रजेश
कुमारी, डॉ गौरव पाठक, डॉ सन्त कुमार, डॉ अन्शु श्रीवास्तव, प्रशांत चौधरी, डॉ नारायण शरण, सुनील भड़ाना, सुषमा यादव, डॉ नीलम मीनाक्षी, प्रतिभागी खिलाडी, खेल कोच, खेल मैनेजर, स्कूली छात्र-छात्राएं
आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment