रवि गौतम
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बांगर के प्रधान दर्शन व डॉ राजीव द्वारा गजराज सिंह के घर पर आंखों का कैंप लगाया गया, जिसमें 55 लोगों की आंखों की जांच की और 10 लोगों को मोतियाबिंद निकला।
सामाजिक कार्यकर्ता रवि किशन, चरण सिंह ने आंखों के बारे में लोगों को जानकारी दी। विजन टेक्नीशियन डॉक्टर लक्ष्मी टकसालिया ने लोगों की जांच कर मोतियाबिंद के लोगों को चयनित किया। वही पशुओं का भी कैंप लगाया गया, जिसमें किसानों को पशु से संबंधित बीमारी और दवाई व उपचार के बारे में बताया गया। डॉ रिशिपाल हसनपुर कदीम से डॉक्टर सुकुमार डॉ विनोद कुमार सोल्ड से आदि डॉक्टर ने जांच कर लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर ग्रामवासी दयावती, जगबीर, कांति प्रसाद, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment