रवि गौतम
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। नगर में चल रही रामलीला के समापन रंगमंच के कलाकारों एवं रामलीला में सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों को रामलीला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं अखिल विद्या समिति एवं रामलीला कमेटी द्वारा राम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले कार सेवकों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि भगवान राम का कार्य करने वाले हमेशा बड़े ही होते हैं, हम ऐसे कारसेवकों को सम्मानित करके खुद को गर्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य पदम सेन मित्तल, छिद्दा सिंह त्यागी, पवन त्यागी, बालिस्टर सिंह त्यागी, राहुल त्यागी, रामवीर सिंह पाल, महासचिव श्याम दत्त शर्मा, निर्दोष त्यागी, दया स्वरूप, जयवीर त्यागी के पुत्र मनीष त्यागी, अनिल त्यागी, कमल सिंह, रणवीर सिंह, अजय सिंह आदि को सम्मनित किया गया। अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने संचालन किया। वही भरत अग्रवाल ने रामलीला का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। विद्याभूषण गर्ग व महेश त्यागी ने रामलीला मंचन के इस वर्ष के सभी सहयोगी करने वाले जनता पुलिस फोर्स, पत्रकारों का ह्रदय से धन्यवाद किया।
रामलीला कमेटी के महासचिव श्याम दत्त शर्मा ने भी विशेष सहयोग करने वाले अमित प्रधान, अरुण कौशिक, कैलाश शर्मा, प्रवक्ता चेतन शर्मा, विकास शर्मा प्रवक्ता व नरेंद्र शर्मा पहलवान, भरत अग्रवाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस अवसर पर ब्रह्मजीत प्रजापति, ओमकार, राम अवतार नागर, जोगेंद्र शर्मा, महावीर गुप्ता, विकल नागर, अनिल रुहेला आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment