Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 15, 2024

महर्षि वाल्मीकि का पूजन एवं केक काटने का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को वाल्मीकि चौक पर होगा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन होंगे

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। वाल्मीकि शक्ति युवा मंच द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस 17 अक्टूबर को होना है, इससे पूर्व गत 16 अक्टूबर की शाम 07:00 बजे रजबन बाजार स्थित वाल्मीकि चौक पर प्रकट दिवस के उपलक्ष में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का पूजन एवं केक काटने का कार्यक्रम किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन होंगे। 

मंगलवार को यह जानकारी वाल्मीकि शोभा यात्रा कमेटी के मुख्य संरक्षक राजू रौंदिंया ने मीडिया को दी है। वहीं उन्होंने बताया 17 अक्टूबर को हर वर्ष की भांति भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की 22वीं शोभा यात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि चौक से होगा। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा कैंट विधायक अमित अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here